सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple booked for cheating of Rs 25 lakh in the name of Vietnam-Cambodia tour

Mohali News: वियतनाम-कंबोडिया टूर के नाम पर 25 लाख की ठगी, दंपती पर केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Couple booked for cheating of Rs 25 lakh in the name of Vietnam-Cambodia tour
विज्ञापन
मोहाली। विदेश घुमाने के नाम पर वरिष्ठ नागरिकों और रिटायर्ड अधिकारियों से करीब 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरुग्राम निवासी एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-66ए स्थित फाल्कन व्यू सोसाइटी में रहने वाले कई रिटायर्ड अधिकारी और वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं में भारत सरकार के पूर्व सचिव राजीव दत्त, ग्रुप कैप्टन कुलदीप सिंह, कर्नल हरदेव सिंह, कर्नल एनके कोहली, विंग कमांडर बलविंदर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
Trending Videos

पीड़ितों ने बताया कि मई 2025 में ट्रैवल विद राजीव नाम से टूर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया था। आरोपी राजीव परमेश्वरन ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सोसाइटी के क्लब हाउस में प्रस्तुति दी और वियतनाम व कंबोडिया का टूर कराने की पेशकश की। पैकेज में सिंगापुर एयरलाइंस ,थाई एयरवेज से यात्रा, चार सितारा होटल, आंतरिक हवाई यात्रा, भोजन, वीजा और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल होने की बात कही गई थी। प्रति व्यक्ति 1.40 लाख रुपये का पैकेज तय हुआ। इसके बाद 18 लोगों ने अलग-अलग माध्यमों से भुगतान कर दिया। आरोप है कि अगस्त में आरोपी ने फ्लाइट शेड्यूल बदलने का बहाना बनाकर यात्रा की तारीख बदल दी। इससे असहमत सात लोगों ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें पोस्ट डेटेड चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पूरे टूर को ही रद्द कर दिया गया और बाकी लोगों को भी चेक दे दिए गए। जब पीड़ितों ने चेक बैंक में लगाए तो खाते में मात्र 1500 रुपये मिले और चेक बाउंस हो गए। जांच में सामने आया कि करीब 24.99 लाख रुपये में से बड़ी राशि आरोपी ने अपनी पत्नी अंजलि परमेश्वरन के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed