{"_id":"699b6b0f43d9f84b7101cb02","slug":"a-ramp-was-demolished-during-road-construction-causing-uproar-and-people-halting-the-work-mohali-news-c-71-1-mli1016-139476-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क निर्माण के दौरान तोड़े रैंप तो हुआ हंगामा, लोगों ने काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क निर्माण के दौरान तोड़े रैंप तो हुआ हंगामा, लोगों ने काम रुकवाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर फेज-1 में सड़क निर्माण के दौरान रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब नगर परिषद ने घरों के बाहर बने रैंप तोड़ दिए। नाराज लोगों ने विरोध प्रकट कर काम रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना दिए उनके घरों के सामने बने रैंप उखाड़े गए हैं। इससे उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद ने क्षेत्र में टूटी सड़कों को उखाड़कर टाइल लगाने का काम शुरू किया है। टाइल बिछाने से पहले पुरानी सड़क का मलवा हटाने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान कई घरों के बाहर बने सीमेंट के रैंप भी मशीन की जद में आ गए। मौके पर मौजूद नगर परिषद के कर्मचारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त रैंप की मरम्मत कराई जाएगी।
हम सड़क के निर्माण का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन हमारे घरों के सामने बने रैंप तोड़ना गलत है। हमें पहले सूचना दी जानी चाहिए थी ताकि हम खुद व्यवस्था कर लेते। कुछ समय पहले ही टाइल्स लगाकर रैंप बनाया था। नुकसान की भरपाई कौन करेगा? पवन शर्मा
रैंप टूटने से बुजुर्गों और बच्चों को घर में आने-जाने में दिक्कत हो रही है। नगर परिषद को पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी। घरों की लेवल तक सड़क नहीं बननी है। अधिकतर घर सड़क से ऊंचे हैं। रैंप तोड़कर नुकसान के अलावा एमसी ने कुछ नहीं किया है। नंदलाल
दस साल पहले यहां डामर की सड़क बनाई गई थी। अब टाइल लगाने का क्या औचित्य है? टाइल ज्यादा दिन नहीं टिकती और बार-बार उखड़ जाती है। नगर परिषद लोगों के ऊपर टाइल जबरदस्ती क्यों थोप रहा है। विशाल वशिष्ठ, एडवोकेट
हमारी मांग है कि टाइल्स की जगह पक्की डामर की सड़क बनाई जाए। इससे वाहन चलाने में भी सुविधा होगी और सड़क लंबे समय तक टिकेगी। इस रास्ते पर चौबीस घंटे वाहनों का आवागमन होता है। यह हरमिलाप नगर फेज-1 के मेन गेट का सीधा रास्ता है। -दविंदर सिंह
किसी का भी रैंप नहीं तोड़ा जाएगा। रही बात डामर की सड़क की तो टाइल्स का ही टेंडर लगा हुआ है। इसलिए टाइल्स लगाई जा रही है।- परविंदर सिंह भट्टी, नगर परिषद जीरकपुर।
Trending Videos