सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against unknown persons for mixing thallium in Panjiri

Mohali News: पंजीरी में थैलियम मिलाकर देने का मामला, अज्ञात पर केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown persons for mixing thallium in Panjiri
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-117 स्थित सन्नी बसंत एन्क्लेव निवासी महिला ने पंजीरी में थैलियम मिलाकर उसको, बेटी और उसके ससुराल पक्ष को जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में महिला ने एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी। अब थाना बलौंगी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रचना कपूर (49) ने पुलिस को दिए बयान में अपने केयर टेकर अमित दुबे पर पंजीरी में थैलियम मिलाकर जहर देने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ही अमित दुबे भागा हुआ है। पुलिस ने दुबे को मामले में नामजद नहीं किया है।
Trending Videos


रचना कपूर ने बताया कि दिसंबर 2025 में वह जर्मनी में रह रही अपनी गर्भवती बेटी रंजीता बत्तरा के पास जाने की तैयारी कर रही थी। 7 दिसंबर को वह अपने केयर टेकर अमित दुबे के साथ पंचकूला में सहेली के घर से पंजीरी बनाकर लाई थी। पंजीरी पैक कर वह 9 दिसंबर को जर्मनी चली गई। डिलीवरी के बाद परिवार के कई सदस्यों ने पंजीरी खाई। 3 जनवरी 2026 को उसकी बेटी और समधन कामना बत्तरा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी वेंटीलेटर पर थे। कामना बत्तरा व उसके पति हरबंस बत्तरा हवाई यात्रा से भारत लाया गया। जांच के दौरान दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में कामना बत्तरा के खून में थैलियम नामक जहरीला तत्व पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रचना कपूर, उसकी बेटी और नवजात का भी जर्मनी में परीक्षण कराया गया, जिनकी रिपोर्ट में भी थैलियम की पुष्टि हुई। रचना ने बताया कि भारत लौटने पर उसे पता चला कि अमित दुबे घर से सामान लेकर भाग गया है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। रचना कपूर ने आशंका जताई थी कि उसी ने पंजीरी में थैलियम मिलाकर जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों की राय के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed