सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers and workers' organizations staged a sit-in in front of the MLA's office, raising slogans against the central and state governments

Mohali News: किसान और कर्मचारी संगठनों ने विधायक कार्यालय के सामने दिया धरना, केंद्र-राज्य के खिलाफ की नारेबाजी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers and workers' organizations staged a sit-in in front of the MLA's office, raising slogans against the central and state governments
विज्ञापन
डेराबस्सी। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर विभिन्न किसान और कर्मचारी संगठनों ने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना दिया। इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा विभिन्न कानूनों के कारण आम जनता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बिजली बिल-2025, बीज बिल, मनरेगा की जगह लाई जा रही जी राम जी योजना और चार लेबर कोड्स को लेकर गंभीर चिंता जताई।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि ये सभी कानून हर वर्ग के हितों को प्रभावित करने वाले हैं और विशेष रूप से किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भले ही ये कानून केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हैं, लेकिन इस मामले में पंजाब सरकार की साजिशी चुप्पी भी किसी से छिपी नहीं है। वह केंद्र के साथ मिलकर इन्हें लागू कराने में सहयोग कर रही है। धरने के दौरान बठिंडा में किसानों पर किए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पहले भी किसानों ने लंबा संघर्ष कर तीन काले कानूनों को रद्द करवाया था, लेकिन अब उन्हीं कानूनों को नए नाम और अलग रूप में फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी फैसले केवल व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं। अंत में सभी संगठनों के नेताओं ने एकजुट होकर निरंतर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed