सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gold bracelets stolen from flat, maid suspected, case registered

Mohali News: फ्लैट से सोने के कड़े चोरी, कामवाली पर शक, मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold bracelets stolen from flat, maid suspected, case registered
विज्ञापन
जीरकपुर। नगला रोड पर सुषमा वेलेंसिया सोसाइटी के एक फ्लैट से सोने के कड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर घरेलू सहायिका के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ्लैट नंबर-102/4 निवासी शशि कांत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन अपने सोने के कड़े उतारकर अलमारी में रखे थे। 19 फरवरी को जब अलमारी चेक की गई तो कड़े गायब मिले।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि उनके घर पर रिंकी रानी काम करने आती थी। घटना के बाद वह काम पर नहीं आई है। उसके अनुसार वह होली के बाद ही लौटेगी, जबकि सोसाइटी के अन्य लोगों से पता चला है कि वह अन्य घरों में काम पर जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके फ्लैट में कामवाली के अलावा अन्य कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आता-जाता, इसलिए उन्हें उसी पर शक है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपी महिला अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed