सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PG owner booked for molestation

Mohali News: पीजी मालिक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
PG owner booked for molestation
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में एक पीजी में रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी बलटाना ने शिकायत के आधार पर आरोपी पीजी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला निवासी 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह निजी अस्पताल में हेल्पर की नौकरी करती है। हाल ही में बलटाना स्थित एक पीजी में रहने आई थी। 15 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे उसे अचानक पेट में दर्द हुआ और वह दवा लेने बाहर निकली।
Trending Videos

इसी दौरान पीजी मालिक दविंदर उसे अपनी कार में पास के होटल ले गया। युवती का आरोप है कि होटल में उसने उसे अपने दोस्तों के साथ कमरे में बैठने के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया।शिकायत के अनुसार रात करीब साढ़े 11 बजे आरोपी उसके कमरे में पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने अपने भाई को बुलाकर पूरी घटना बताई और वहां से चली गई। पहले वह बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन बाद में आरोपी ने उसके खिलाफ अफवाहें फैलानी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed