सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A spa center in Mohali was raided, three women were rescued, and a case was filed against the operator.

Mohali News: मोहाली में स्पा सेंटर पर छापा, तीन युवतियां छुड़ाईं, संचालक पर मामला दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A spa center in Mohali was raided, three women were rescued, and a case was filed against the operator.
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी पुलिस ने सेक्टर-118 स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया और काउंसिलिंग के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाया गया था जोकि पंजाब व हरियाणा से संबंधित थी।
Trending Videos

थाना बलौंगी के प्रभारी इंस्पेक्टर पैरीविंक्ल ग्रेवाल टीम सहित गश्त पर थे। इसी दौरान एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि सेक्टर-118, टीडीआई के सामने स्थित ‘ब्लॉसम स्पा एंड सैलून’ में उसका संचालक हरविंदरजीत सिंह निवासी गांव सीह भट्टी जिला गुरदासपुर (हाल निवासी लुधियाना) विभिन्न राज्यों की युवतियों को बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता है और मोटी रकम वसूलता है। मुखबिर ने बताया कि उक्त दिन भी स्पा सेंटर में 2-3 युवतियां मौजूद हैं। सूचना को पुख्ता और विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed