सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Harmilap Nagar Phase 1 receives muddy water: tanks, geysers, ROs, and filters are failing, causing illness among children and the elderly.

हरमिलाप नगर फेज-1 में आ रहा मिट्टी युक्त पानी : टंकी, गीजर, आरओ, फिल्टर हो रहे खराब, बच्चे-बुजुर्ग होने लगे बीमार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Nagar Phase 1 receives muddy water: tanks, geysers, ROs, and filters are failing, causing illness among children and the elderly.
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना स्थित हरमिलाप नगर फेज-1 में करीब एक माह से मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। दूषित पानी से खासकर बच्चों को उल्टी, पेचिश लगने की परेशानी हो रही है। मिट्टी युक्त दूषित पानी घरों में लगे टंकी, गीजर, आरओ, फिल्टर समेत अन्य उपकरणों को भी खराब कर रहा है। बर्तनों में मिट्टी की मोटी लेयर जम जाती है। तीन हजार की आबादी में लोगों को घरेलू कार्यों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। पीना तो दूर आपूर्ति हो रहा पानी बर्तन और कपड़े धोने लायक भी नहीं है।
Trending Videos

स्थानीय निवासी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि हरमिलाप नगर फेज-1 में करीब तीन हजार की आबादी रहती है। एक सप्ताह पहले भी दूषित पानी का मुद्दा उठा चुके हैं। संबंधित जेईई को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन हालातों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। स्थानीय निवासी सुदेश लता ने नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारें सिर्फ जनता से वोट और टैक्स वसूल रही है। सिस्टम को कोई फर्क नहीं पड़ता जनता मरे या जिए। -विनोद कुमार पांडे



घरेलू कार्यों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। पानी पीने लायक ही नहीं है। बच्चे बीमार हो रहे हैं। किसी को इसकी चिंता नहीं है। - सुनीता



पानी की टंकी, आरो, गीजर तक में मिट्टी जम गई है। एक महीने से लगातार मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर परिषद के कर्मचारियों में जनता के प्रति संवेदनाएं मर चुकी हैं। - सुदेश लता



दूषित पानी से बीमारी फैल रही है। क्या उपचार के लिए नगर परिषद पैसा देगा। हरमिलाप नगर में करीब तीन हजार की आबादी है। शर्म नहीं आती है क्या अधिकारियों को? - राकेश



जीरकपुर अपने सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा है। आप सरकार में न तो अधिकारी सुनते हैं और ना ही नेता। पूरा सिस्टम भ्रष्ट है। शिकायतों की सुनवाई नहीं होती है। इससे बुरा और क्या हो सकता है।- महेश



सरकार की नजरों में आम नागरिक की कोई कीमत नहीं है। अगर हरमिलाप नगर में किसी विधायक, सांसद का घर होता तो क्या ऐसे हालत बनते, जो पिछले एक महीने से बने हुए हैं। - शंकर सिंह



अगर नगर परिषद जनता की सेवा करते थक गया है तो जनता के लिए जहर सप्लाई कर दो। दूषित पानी पिलाकर मारने में तो समय लगेगा। क्या अधिकारियों के घरों में भी मिट्टी युक्त पानी सप्लाई होता है? - पवारी



हरमिलाप नगर में तीन ट्यूबवेलों का पानी सप्लाई होता है। इसमें से एक बोर खराब है। उसमें कई बार पानी के साथ मिट्टी आती है। इससे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। -सवनीत सिंह, जेईई नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed