{"_id":"6992313065495e330a0ff9e6","slug":"a-student-returning-from-school-was-kidnapped-held-hostage-taken-to-various-locations-and-beaten-mohali-news-c-71-1-mli1010-139185-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्कूल से लौट रहे छात्र का अपहरण कर बंधक बनाया, जगह-जगह ले जाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्कूल से लौट रहे छात्र का अपहरण कर बंधक बनाया, जगह-जगह ले जाकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव दाऊ में 16 वर्षीय छात्र का अपहरण कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रिंस कुमार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि 4 फरवरी 2026 को दो युवक उसके घर पूछताछ के बहाने आए, लेकिन वह घर पर नहीं था। वह दाऊ स्कूल से घर लौट रहा था। जब वह रास्ते में था तो गांव के पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार में सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया।उसके अनुसार आरोपियों में रोबिन, प्रदीप राणा, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, संजीव राणा उर्फ संजू, अकविंदर सिंह सहित 20 अन्य युवक शामिल थे।
गांव बहलोलपुर के पास एक ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए गए। हाथ-पैर बांधकर डंडों और लोहे की रॉड से से पीटा गया। आरोप है कि उसके सिर पर रिवॉल्वर रखकर झूठा चोरी का आरोप कबूल करवाने की कोशिश की गई। बाद में उसे चंडीगढ़ सेक्टर-39 थाना के बाहर ले आए। वहां हमलावरों ने एक मुलाजिम को बाहर बुलाया और कहा कि उन्होंने एक चोर को पकड़ा है। इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाना है। हालत गंभीर देखकर पुलिसकर्मी ने पहले उसको अस्पताल ले जाने को कहा। आरोपी मौके से यह कहकर उसे अपने साथ ले गए कि चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में इसका इलाज करवाएंगे। वह उसे अस्पताल ले जाने की जगह जुझार नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर ले गए। उसे दोबारा वहां बंद कर फिर पीटा गया। मौका पाकर उसने अपने मां को सूचना दी लेकिन हमलावरों को इसका पता चल गया जिन्होंने उसका फोन तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एमएलआर में नाै चोटें दर्ज की हैं। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला दर्ज करने के उपरांत तीन हमलावरों रोबिन, प्रदीप राणा, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जोकि पुलिस रिमांड पर है। दो हमलावरों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। - पैरीविंकल सिंह, एसएचओ थाना बलौंगी
Trending Videos