सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Milk langars set up in Nayagaon, New Chandigarh and Mullanpur

Mohali News: नयागांव, न्यू चंडीगढ़ और मुल्लांपुर में लगे दूध के लंगर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Milk langars set up in Nayagaon, New Chandigarh and Mullanpur
विज्ञापन
नयागांव। महाशिवरात्रि पर नयागांव के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। सभी भक्तों ने अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भोले बाबा का जलाभिषेक किया और इसी दौरान मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। नयागांव इलाके में भोले के भक्तों ने जगह-जगह दूध के लंगर भी लगाए। गांव पडच्छ में श्री पंचमुखी पशुपतिनाथ शिवालय मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। नयागांव के प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर मुख्य बाजार के प्रधान राजकुमार फौजी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इस बार 11 फीट का बर्फ का शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। 16 फरवरी को मंदिर में शाम की आरती होने के बाद सभी भक्तजनों के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इसी प्रकार गांव मिर्जापुर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर प्राचीन शक्तिपीठ शिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed