सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in transformer, power supply disrupted

Mohali News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली हुई ठप

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer, power supply disrupted
विज्ञापन
जीरकपुर। सिग्मा सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी लोहगढ़ के नजदीक बुधवार रात करीब 8 बजे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग भड़क गई। आग लगने के कारण आसपास की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
Trending Videos

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग और पावरकॉम विभाग को भी तुरंत सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पास ही गेहूं की कटाई के बाद पड़ी सूखी नाड़ होने के कारण आग फैलने का खतरा बढ़ गया था और लोगों ने मिट्टी व रेत डालकर आग को बुझाया। लोगों ने समय रहते आसपास खड़ी गाड़ियों को हटा दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि लोगों ने पॉवरकाम विभाग और दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद एक काबू पा लिया था लेकिन आग अभी पूरी तरह बंद नही हुई थी तो लोग फायर ब्रिगेड का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed