सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire breaks out in warehouse, furniture, workers' mobile phones and salaries reduced to ashes

Mohali News: गोदाम में लगी आग, फर्नीचर समेत कारीगरों के मोबाइल और वेतन हुए राख

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse, furniture, workers' mobile phones and salaries reduced to ashes
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के पुलिस चौकी के समीप रविवार सुबह करीब दस बजे फर्नीचर गोदाम में आग भड़क गई। देखते ही देखते आसमान में धुआं छा गया। आग लगने से फर्नीचर के साथ-साथ गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों के कपड़े, फोन समेत वेतन भी जलकर राख हो गया। अचानक भड़की आग को देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब 30 से 35 मिनट में आग पर काबू पाया।
Trending Videos

फर्नीचर गोदाम के मालिक शौकत अली ने बताया उन्हें सुबह दस बजे किसी ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम से भयंकर लपटें उठ रहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना देने के आधा घंटे बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अगर दमकल विभाग की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। अली ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। गोदाम के आखिरी में दीवार के पास सोफा पर लगाने वाला फॉम रखा था। सबसे पहले वहीं से आग लगनी शुरू हुई। इसके बाद फर्नीचर में भी आग पकड़ ली। इसमें तीन कपड़ा सिलने वाली मशीनें, एक कंप्रेशर के अलावा बेड, सोफा, चेयर और टेबल सब जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के दौरान गोदाम में सो रहे थे कारीगर
फर्नीचर गोदाम में छह कारीगर आग लगने के दौरान सो रहे थे। गोदाम में सो रहे चार कारीगरों रितिक, सरफराज, तोहित और आश मोहम्मद अपना सामान नहीं बचा सके। आग में चार फोन, डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक और हिसाब की डायरी समेत पहनने के कपड़े जलकर राख हो गए हैं। सरफराज के तीन हजार रुपये और तोहित के 20 हजार रुपये भी जल गए। तोहित ने बताया कि उनको कल ही वेतन मिला था। वह कल देर शाम खाते में रकम डलवाने के लिए मार्केट भी गए थे, लेकिन बदकिस्मती से दुकान बंद मिली और रुपये अकाउंट में जमा नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed