सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested with 5.5 kg of poppy husk

Mohali News: 5.5 किलो चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 5.5 kg of poppy husk
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक युवक को 5 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाना जीरकपुर की टीम सब इंस्पेक्टर सुलखन सिंह के नेतृत्व में चॉइस रोड, बलटाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सुखना चौक कच्चा रोड की ओर से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। युवक के कंधे पर भारी बैग था। पुलिस को देखकर वह अचानक पीछे मुड़ने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया।
Trending Videos

पूछताछ के दौरान उसकी पहचान लक्ष्मण कुमार (20) निवासी गांव डिगबरा, जिला छपरा, बिहार के रूप में हुई है। वर्तमान में वह मकान नंबर-110, धनास, चंडीगढ़ में किराए पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से अन्य राज्यों से पोस्त की भूसी लाकर जीरकपुर, ढकोली और बलटाना इलाके में सप्लाई कर रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और संभावित साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार को डेराबस्सी के एरिया मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed