सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gas cylinder crisis in Mohali and Kharar; people are worried about domestic and commercial cylinders.

Mohali News: मोहाली और खरड़ में गैस सिलेंडर संकट, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोग परेशान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder crisis in Mohali and Kharar; people are worried about domestic and commercial cylinders.
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली और खरड़ में बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की गाड़ियां सप्लाई देती तो नजर आईं, लेकिन नई बुकिंग नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकी। इससे खासकर गृहिणियों की परेशानी काफी बढ़ गई।
Trending Videos

सेक्टर-125 स्थित जलवायु टावर सोसाइटी की निवासी मनु शर्मा ने बताया कि वह करीब तीन घंटे तक लगातार एचपी गैस एजेंसी में बुकिंग कराने के लिए फोन करती रहीं, लेकिन एजेंसी संचालकों ने फोन तक नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि गैस खत्म होने के कारण घर में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फेज-1 की निवासी प्रीति ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से इंडेन कंपनी की ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल रही, जिससे लोग असमंजस में हैं।
शहर के कई अन्य उपभोक्ताओं ने भी गैस बुकिंग में आ रही दिक्कतों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों की ओर से सही जानकारी न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार प्रयास करना पड़ रहा है। खासकर गृहिणियां इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed