{"_id":"69b1dc93d09c13e8f009e536","slug":"nine-thousand-playgrounds-will-be-built-to-promote-sports-at-the-village-level-harjot-bains-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140108-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव स्तर पर स्पोर्ट्स को उत्साहित करने के लिए नौ हजार प्लेग्राउंड बनाए जाएंगे - हरजोत बैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव स्तर पर स्पोर्ट्स को उत्साहित करने के लिए नौ हजार प्लेग्राउंड बनाए जाएंगे - हरजोत बैंस
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि पंजाब सरकार गांव स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष कदम उठा रही है। हरजोत बैंस समीप गांव सिंघपुरा में एक समागम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसी मकसद से राज्य के गांवों में तीन हजार प्लेग्राउंड बनाए जा रहे हैं जबकि नए बजट में छह हजार प्लेग्राउंड के लिए बजट रखा गया है।
बैंस ने कहा कि गांव स्तर पर अल्ट्रा-मॉडर्न सुविधाओं वाले प्लेग्राउंड मिलने से युवा पीढ़ी को स्पोर्ट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे नौजवान ड्रग्स और दूसरी बुराइयों से बच सकेंगे। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार ने नौकरियों और पढ़ाई के लिए एडमिशन में स्पोर्ट्स कोटा की पॉलिसी में भी बदलाव किया है। अब हर स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को इस कोटे की सुविधा मिल सकेगी।
हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार द्वारा आम लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कामों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने एक और वादा पूरा करते हुए महिलाओं को हर महीने 1,000 और 1,500 रुपये देने का फैसला किया है। इससे राज्य के लाखों परिवारों को गुजारा करने में राहत और मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में राज्य में शिक्षा और सेहत सुविधाओं के मामले में बड़ी क्रांति आई है, जिसके ठोस नतीजे जल्द ही देखने को मिलेंगे।
बैंस ने कुराली को घड़ूआं से जोड़ने वाली लिंक सडक़ की हालत सुधारने की मांग को जल्द पूरा करने के अलावा सिंघपुरा के सरकारी स्कूल और खेल के मैदान के लिए 50-50 लाख रुपये की ग्रांट देने का भी ऐलान किया।
इससे पहले गांव के सरपंच कुलदीप सिंह ने गांव की मांगों, समस्याओं और सड़कों की हालत का मामला शिक्षा मंत्री के सामने रखा। गांव की पंचायत ने शिक्षा मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर जैलदार कुलविंदर सिंह, अरविंदर सिंह पेंटा, पूर्व सरपंच जगनाहर सिंह, सेवक सिंह आदि भी मौजूद थे।
Trending Videos