सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Phase-1 street vendor market closed, Congress staged a sit-in protest against police officials.

Mohali News: फेज-1 रेहड़ी मार्केट बंद, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Phase-1 street vendor market closed, Congress staged a sit-in protest against police officials.
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित गुरु नानक रेहड़ी मार्केट के प्रधान और अन्य दुकानदारों के साथ कथित बदसलूकी के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को सेक्टर-76 स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह धरना पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और स्थानीय दुकानदार शामिल हुए।
Trending Videos

धरने में मेयर जीती सिद्धू, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान महिंदर सिंह, राकेश कुंभड़ा समेत कई नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने फेज-1 के थाना प्रभारी सुखवीर सिंह और थाने में तैनात एएसआई दविंदर सिंह पर रेहड़ी मार्केट के प्रधान राकेश कुमार रिंकू और अन्य दुकानदारों के साथ थाने में अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उन्हें बेइज्जत करने के आरोप लगाए। नेताओं ने दोनों पुलिस अधिकारियों को तुरंत पद से हटाकर निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है। शहर के कई थानों में तैनात अधिकारी आप के विधायकों के दबाव में काम कर रहे हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विरोध में बंद रखी मार्केट
दूसरी ओर, इस घटना के विरोध में फेज-1 की गुरु नानक रेहड़ी मार्केट पूरी तरह बंद रही। मार्केट के प्रधान रिंकू ने आरोप लगाया कि एक दुकानदार द्वारा विधायक के माध्यम से दबाव डलवाया गया, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें और अन्य दुकानदारों को परेशान किया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed