{"_id":"69b1dd54728a68ac7f0fb881","slug":"landowners-benefit-significantly-in-the-eco-city-3-project-with-gmada-revising-plot-allotment-procedures-mohali-news-c-71-1-spkl1025-140093-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ईको सिटी-3 प्रोजेक्ट में जमीन मालिकों को बड़ा फायदा, गमाडा ने प्लॉट अलॉटमेंट में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ईको सिटी-3 प्रोजेक्ट में जमीन मालिकों को बड़ा फायदा, गमाडा ने प्लॉट अलॉटमेंट में किया बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ में प्रस्तावित ईको सिटी-3 प्रोजेक्ट को लेकर जमीन मालिकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आवास एवं शहरी विकास विभाग के लैंड एक्विजिशन कलेक्टर की ओर से जारी शुद्धिपत्र के तहत लैंड पूलिंग स्कीम में प्लॉट अलॉटमेंट को लेकर संशोधन किया गया है।
सार्वजनिक नोटिस में आंशिक संशोधन करते हुए बताया गया है कि जिन जमीन मालिकों की 7 कनाल जमीन अधिग्रहण की गई है और जो ऑप्शन-बी (रिहायशी + कमर्शियल) का चयन करते हैं, उन्हें मिलने वाले प्लॉटों की पात्रता में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब ऐसे जमीन मालिकों को अब एक 500 वर्ग गज का रिहायशी प्लॉट, दो 300-300 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट और एक 100 वर्ग गज का कॉमर्शियल प्लॉट दिया जाएगा।
इससे पहले जारी नोटिस में 500, 300 और 200 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉट तथा 100 वर्ग गज का कॉमर्शियल प्लॉट देने का प्रावधान था। गमाडा प्रशासन के अनुसार इस संशोधन से जमीन मालिकों को ज्यादा लाभ मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें एक अतिरिक्त बड़े आकार का रिहायशी प्लॉट मिलेगा। वहीं योजना की बाकी सभी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
ईको सिटी-3 प्रोजेक्ट को गमाडा का एक महत्वपूर्ण आवासीय विकास प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जिसके तहत इलाके में आधुनिक रिहायशी और कॉमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जमीन मालिकों को भी बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos