फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goods worth lakhs, including eight laptops, recovered from shooting range; one arrested

Mohali News: शूटिंग रेंज से आठ लैपटॉप सहित लाखों का सामान बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs, including eight laptops, recovered from shooting range; one arrested
मोहाली। मोहाली पुलिस ने फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज से सरकारी सामान चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ लैपटॉप, दो प्रिंटर व तीन एलईडी बरामद किए। यह गिरफ्तारी चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस उपाधीक्षक सिटी 1 गुरचरन सिंह ने बताया कि थाना फेज-1 पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप हंस और पुलिस अधीक्षक (सिटी) की निगरानी में कार्रवाई की। जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटियाला जिले के गांव चहिल निवासी युवराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदात का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed