सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Major property fraud case in Kharar: Businessman duped of Rs 80 lakh, showroom sold twice

खरड़ में प्रॉपर्टी ठगी का बड़ा मामला : कारोबारी से 80 लाख की ठगी, शोरूम दो बार बेचा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Major property fraud case in Kharar: Businessman duped of Rs 80 lakh, showroom sold twice
विज्ञापन
खरड़। खरड़ में प्रॉपर्टी धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यमुनानगर के कारोबारी मनीष कुमार खरबंदा और अंकित साखूजा ने मैसर्ज गुंजन लैंड डिवेलपर्स के प्रोपराइटर अमित कुमार पर 80 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 20 अप्रैल 2024 को उन्होंने भागोमाजरा स्थित शोरूम नंबर 41 और 42 खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। आरोप है कि पूरी राशि अदा करने के बावजूद अमित कुमार ने तयशुदा निर्माण कार्य पूरा नहीं किया और न ही रजिस्ट्री करवाई। कानूनी नोटिस के बावजूद 20 जून 2025 को सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में आरोपी पेश नहीं हुआ।
Trending Videos

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले शोरूम नंबर 16 और 17 का सौदा भी शिकायतकर्ताओं के साथ कर चुका था, लेकिन बाद में वही संपत्ति किसी और के नाम कर दी गई। डीएसपी स्पेशल ब्रांच मोहाली की जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ताओं ने 67.69 लाख रुपये बैंकिंग के जरिए और 12.30 लाख रुपये नगद रूप में भुगतान किए थे। जांच के दौरान एग्रीमेंट पर गवाहों के बयान सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी मोहाली ने आरोपी अमित कुमार के खिलाफ थाना सदर खरड़ में धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed