{"_id":"6a0ccb8622b62c50930f09d6","slug":"municipal-corporation-mohali-elections-227-candidates-in-the-fray-in-50-wards-84-withdrew-their-nominations-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142664-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम मोहाली चुनाव : 50 वार्डों में 227 उम्मीदवार मैदान में, 84 ने वापस लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम मोहाली चुनाव : 50 वार्डों में 227 उम्मीदवार मैदान में, 84 ने वापस लिए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम मोहाली के 26 मई को होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। मंगलवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 84 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए, जिसके बाद 50 वार्डों में कुल 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से 25 तक कुल 47 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, जिसके बाद इन वार्डों में 118 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं वार्ड नंबर 26 से 50 तक 37 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए, जिसके बाद 109 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में रह गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने वालों में बड़ी संख्या ऐसे उम्मीदवारों की रही, जिन्होंने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 में छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड नंबर-2 में तीन तथा वार्ड नंबर-3 और 4 में पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर-10, 19 और 22 में सबसे ज्यादा छह से सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 46 में 7, जबकि वार्ड नंबर 48 और 49 में आठ-आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड 1 से 25 तक नामांकन प्रक्रिया गमाडा कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक और रिटर्निंग अधिकारी अमरिंदर सिंह मल्ली की निगरानी में पूरी हुई, जबकि वार्ड 26 से 50 तक की प्रक्रिया एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी दमनदीप कौर की देखरेख में हुई।
Trending Videos