सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tractor March: Farmers stage strong protest against Aerotropolis Extension Project

ट्रैक्टर मार्च: किसानों ने एयरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन प्रोजेक्ट के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tractor March: Farmers stage strong protest against Aerotropolis Extension Project
विज्ञापन
मोहाली। गमाडा के एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन और एक्सपेंशन प्रोजेक्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण का विवाद लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपना विरोध जताया, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित रहा। लांडरां-बनूड़ रोड पर गांव दैड़ी से आईटी सिटी से एयरपोर्ट चौक से एयरपोर्ट रोड से आईआईएसईआर चौक से फेज 11 से होकर गमाडा दफ्तर के बाहर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और गमाडा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
Trending Videos

प्रदर्शन में शामिल किसान मक्खन सिंह गीगेमाजरा, करमजीत सिंह बैदवान व अन्य ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी कृषि योग्य जमीन जबरन अधिग्रहित करने की तैयारी कर रही है, जबकि उचित मुआवजा और स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। उनका कहना है कि एरोट्रोपोलिस प्रोजेक्ट के नाम पर गांवों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सहमति और उचित मुआवजे का समाधान नहीं होता, तब तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने कहा कि वे अपने हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो पंजाब स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रोजेक्ट
एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन प्रोजेक्ट मोहाली के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनूर क्षेत्र में विकसित हो रही एक विशाल आधुनिक टाउनशिप है। पंजाब सरकार और गमाडा ने इसके विस्तार के लिए लगभग 6,000 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की मंजूरी दी है। इसमें एयरोट्रोपोलिस के ब्लॉक ई से जे के लिए 3,536 एकड़ और एक्सपेंशन के लिए लगभग 2,490 एकड़ जमीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed