सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two neighboring families quarrel over bucket removal, husband and wife injured; four booked

Mohali News: बाल्टी हटाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में झगड़ा, पति-पत्नी घायल<bha>;</bha> चार पर केस दर्ज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two neighboring families quarrel over bucket removal, husband and wife injured; four booked
विज्ञापन
जीरकपुर। पीरमुछल्ला की शिव नगर में गली में रखी जानवरों के चारे की बाल्टी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ढकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी अजीत सिंह (50) ने बताया कि आठ मार्च को रविवार की छुट्टी होने के कारण वह अपनी पत्नी मंजू और बेटे अभिषेक राणा के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी कृष्ण सिंह ने उनके घर के गेट के पास गली में जानवरों के चारे के लिए प्लास्टिक की बाल्टी और मिट्टी का घड़ा रखा हुआ था। अजीत सिंह के अनुसार उन्होंने बाल्टी को उठाकर थोड़ी दूरी पर रख दिया। इससे पड़ोसी परिवार के साथ विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार कुछ ही देर में पड़ोस में रहने वाली मीनाक्षी, उसकी बेटी दिव्या और भतीजी आस्था घर से बाहर आ गईं और बाल्टी हटाने को लेकर बहस करने लगीं। आरोप है कि बहस के दौरान दिव्या ने अजीत सिंह को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मीनाक्षी का पति कृष्णा घर से बल्ला लेकर आया और अजीत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उनकी दाहिनी आंख के पास चोट लग गई।
अजीत सिंह का आरोप है कि झगड़े के दौरान आस्था ने उनकी पत्नी मंजू के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया, जबकि दिव्या और आस्था ने उनके बेटे अभिषेक के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद अजीत सिंह और उनकी पत्नी मंजू को ढकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मंजू के शरीर पर चार और अजीत सिंह के शरीर पर दो चोटें दर्ज की गई हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने साधारण चोट बताया है।
जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि अजीत सिंह के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मीनाक्षी, कृष्णा, दिव्या और आस्था निवासी शिव नगर पीर मुच्छल्ला के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed