सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident in patiala one died

Patiala: समाना-पटियाला रोड पर पीआरटीसी बस और कार में टक्कर, कार चालक की मौके पर मौत; दो गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बस पटियाला की तरफ से आ रही थी। कार सवार लोग हरियाणा के अंबाला की तरफ से समाना में पुलिस कॉलोनी लौट रहे थे।

accident in patiala one died
पटियाला में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पटियाला के गांव फतेहपुर के नजदीक सुबह करीब 5:30 बजे पीआरटीसी बस और कार में भीषण टक्कर हो गई।
Trending Videos


हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस कंडक्टर भी घायल हो गया है। बस पटियाला की तरफ से आ रही थी। कार सवार लोग हरियाणा के अंबाला की तरफ से समाना में पुलिस कॉलोनी लौट रहे थे। घायलों को तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण पटियाला रेफर कर दिया गया।



सिटी पुलिस समाना ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, परिवार हरियाणा में एक समारोह से लौट रहा था और समाना पुलिस कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed