सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Operation Prahar: Foreign gangster network dismantled, 756 associates arrested.

ऑपरेशन प्रहार: विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क तोड़ा, 756 सहयोगी गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Operation Prahar: Foreign gangster network dismantled, 756 associates arrested.
विज्ञापन
-72 घंटे में 4871 हिरासत, 3256 गिरफ्तार,
Trending Videos

-69 हथियार, 6.5 किलोग्राम हेरोइन, 5092 नशीली गोलियां बरामद
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विदेशी गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने के लिए राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। तीसरे दिन 756 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 80 भगौड़े अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता मिली। 72 घंटे के अभियान में कुल 4871 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 3256 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 69 हथियार, 6.5 किलोग्राम हेरोइन, 10.5 किलोग्राम अफीम, 5092 नशीली गोलियां, 72 किलोग्राम भुक्की और 2.69 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब को गैंगस्टरों के खतरे से पूरी तरह मुक्त नहीं किया जा सकता। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि अभियान ने उम्मीद से अधिक सफलता हासिल की। 12,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती और 2,000 से अधिक टीमें पूरे राज्य में सक्रिय हैं। नागरिक एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के जरिये गोपनीय जानकारी देकर अभियान में सहयोग कर सकते हैं। ऑपरेशन प्रहार ने पंजाब में अपराध और गैंगस्टरों के नेटवर्क को कमजोर कर सुरक्षा में सुधार लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा, अमृतसर और बठिंडा में बड़ी गिरफ्तारी
मोगा पुलिस ने बंभिया गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया और 5 देसी पिस्तौल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। अमृतसर में तीन दिवसीय अभियान में 301 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और हेरोइन, अवैध हथियार व शराब बरामद हुई। बठिंडा पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिन पर बार-बार अपराध करने के आरोप हैं। पुलिस की कार्रवाई में गैंगस्टरों को सहारा देने वाले वित्तीय और संचार नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। किसी गैंगस्टर की गिरफ्तारी में 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article