फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab in grip of heat Weather to change from July 20 Pathankot's Chakki River to swell

गर्मी की चपेट में पंजाब: 20 जुलाई से बदल सकता है माैसम, हिमाचल में बरसात से पठानकोट में चक्की नदी उफनाई

Sat, 18 Jul 2026 08:35 AM IST
Nivedita अमर उजाला/संवाद, पटियाला/पठानकाेट
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/पठानकाेट Published by: Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 08:35 AM IST
सार

गर्मी व उमस भरे मौसम से 20 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से पंजाब में भी मौसम बदलेगा। 

विज्ञापन
Punjab in grip of heat Weather to change from July 20 Pathankot's Chakki River to swell
पठानकोट में उफान पर चक्की दरिया - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून के कमजोर पड़ने से पंजाब में गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए आठ जिलों में गर्मी व उमस भरा मौसम रहने का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन




वहीं हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह के कारण पठानकोट से गुजरती चक्की नदी एक बार फिर से उफान पर है और बढ़ते जल स्तर के कारण इससे कुछ डरावनी तस्वीरें भी सामने आने लगी है। 
विज्ञापन


गर्मी व उमस भरे मौसम से 20 जुलाई से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से पंजाब में भी मौसम बदलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जुलाई से तीन दिन राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

पंजाब में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि पारा सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। पंजाब में 41.2 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में बी 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 26.6 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम पारा 37.2 डिग्री, लुधियाना का 36.6 डिग्री, पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 36.3 डिग्री, एसबीएस नगर का 35.2 डिग्री, बरनाला का 37.7 डिग्री, होशियारपुर का 34.9 डिग्री और रूपनगर का 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री, लुधियाना का 29.6 डिग्री, पटियाला का 29.4 डिग्री, पठानकोट का 28.9 डिग्री, बठिंडा का 31.4 डिग्री, फाजिल्का का 28.9 डिग्री, फिरोजपुर का 29.3 डिग्री और रूपनगर का 28.9 डिग्री दर्ज किया गया।

चक्की नदी में बढ़ते जलस्तर से लोग सहमे 

बीती रात हिमाचल प्रदेश में हुई बरसात के कारण चक्की नदी में शुक्रवार रात करीब तीन बजे एकदम से हजारों क्यूसेक पानी आ गया। जिससे एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अगस्त 2025 में आई इस नदी में बाढ़ के कारण एयरपोर्ट पठानकोट को जाने वाला एकमात्र रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित बंद पड़ा एक सड़की पुल भी इसकी चपेट में आकर टूट गया था। चक्की नदी में आई बाढ़ से भारी कटाव भी देखने को मिला है। 

दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली है। लोगों के अनुसार, पठानकोट के पास दिल्ली कटरा रेल पुल को बचाने के लिए बनवाई जा रही स्पोर्टिंग वाॅल के एक तरफ पूरी तरह काम समय अनुसार ना करने की वजह से करोड़ों रुपये से बनी रिटर्निंग वाॅल को पानी किसी भी समय नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि मिट्टी के पहाड़ के साथ से पानी के कारण कटाव हो रहा है और पानी रिटेनिंग वाॅल के पीछे तरफ भी बढ़ रहा है। आज चक्की नदी में 9 मीटर तक पानी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed