फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police constable dies after colliding with a rope during a protest at Bhandari Bridge

Punjab: भंडारी पुल पर धरने के दौरान लगी रस्सी से टकराकर पुलिस कांस्टेबल की मौत, अमृतसर में थे तैनात

Thu, 30 Jul 2026 12:35 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Naveen Updated Thu, 30 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

मृतक रणवीर सिंह जब वह भंडारी  पुल के पास पहुंचे तो वहां चल रहे धरने के कारण सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। जल्दबाजी के चलते वह रस्सी को देख नहीं सके और सीधे उससे टकरा गए।

विज्ञापन
Punjab Police constable dies after colliding with a rope during a protest at Bhandari Bridge
अमृतसर में पुलिसकर्मी की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान सड़क पर लगाई गई रस्सी से टकराने के कारण पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रणवीर सिंह की मौत हो गई। रणवीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और अमृतसर में तैनात थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान रणवीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है। बेटे के घायल होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल छुट्टी ली और जल्दबाजी में स्कूटी से बटाला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब वह भंडारी  पुल के पास पहुंचे तो वहां चल रहे धरने के कारण सड़क पर रस्सी बांधी गई थी। जल्दबाजी के चलते वह रस्सी को देख नहीं सके और सीधे उससे टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि सड़क पर लगाई गई रस्सी के संबंध में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed