फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Bulldozer Action Against Accused in ₹32,000 Minor Girl Trafficking Case in Ajmer

अजमेर में नाबालिग की खरीद-फरोख्त केस: मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mon, 27 Jul 2026 07:20 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 07:20 PM IST
सार

अजमेर में नाबालिग बच्ची की 32 हजार रुपये में कथित खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कथित अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों पर पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bulldozer Action Against Accused in ₹32,000 Minor Girl Trafficking Case in Ajmer
प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान में महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अजमेर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरगाह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की 32 हजार रुपये में कथित खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की कथित अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के प्रदेशव्यापी निर्देशों के तहत महिला एवं बाल अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ उनकी संपत्तियों और अवैध निर्माणों की भी जांच की जा रही है। इसी क्रम में अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम ने प्रकरण संख्या 104/2026 से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कथित अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देश की दुर्लभ सफेद ऊंट नस्ल पर संकट, वैज्ञानिकों ने तैयार किया विशेष प्रजनन समूह; जानें

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी अफसाना उर्फ बिजली (36), पत्नी मोहम्मद जावेद, मूल निवासी पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) एवं वर्तमान निवासी अजमेर, तथा आफरीन उर्फ नूरजहां (36), पत्नी साबिर, निवासी अन्दरकोट, अजमेर की संपत्तियों की जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान कथित अपराध से अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और अवैध कब्जों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। संबंधित विभागों के समन्वय से सार्वजनिक भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण और बिना स्वीकृति निर्मित ढांचों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अजमेर पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed