{"_id":"693651c5d75776986607e9a7","slug":"alwar-news-middle-aged-man-brutally-beaten-over-tree-cutting-dispute-video-goes-viral-2-detained-by-police-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पेड़ काटने के विवाद में अधेड़ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दो हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले के नारायणपुर क्षेत्र के प्रेमपुरा गांव में एक अधेड़ की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। विवादित खेत में पेड़ काटने के विवाद के दौरान यह घटना हुई।
अधेड़ को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले की ग्राम पंचायत अजबपुरा के प्रेमपुरा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 दिसंबर की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
para_count-0
para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 जानकारी के अनुसार श्यामलाल और मनीष बागड़ा ब्राह्मण सहित करीब सात लोग एक विवादित खेत की डोल पर लगे हरे पेड़ को काट रहे थे। उसी दौरान गांव के बुजुर्ग गट्टा लाल वहां पहुंचे और पेड़ काटने का कारण पूछा। इसी बात पर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 आरोप है कि श्यामलाल और मनीष ने बुजुर्ग गट्टा लाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गट्टा लाल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। para_count-2
para_count-3 para_count-3 para_count-3
para_count-3 para_count-3 para_count-3 ये भी पढ़ें: Sikar News: लापता नाई की खोज में जुटा था पूरा गांव, 150 फीट गहरे सूखे कुएं से सिविल डिफेंस टीम ने निकाला शव para_count-3
para_count-4 para_count-4 para_count-4
para_count-4 para_count-4 para_count-4 थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं मारपीट के मामले में पूरणमल शर्मा की रिपोर्ट पर श्यामलाल, मनीष और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। para_count-4
para_count-5 para_count-5 para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। para_count-5
para_count-5 para_count-5 para_count-5 para_count-5
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन