{"_id":"666423fcdbb6984c180819a1","slug":"bharatpur-news-bharatpur-royal-family-dispute-vishvendra-singh-accused-wife-and-son-of-stealing-gold-and-jew-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur News: थमता नहीं दिख रहा राजपरिवार का विवाद, विश्वेंद्र सिंह ने लगाया सोना और जवाहरात चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur News: थमता नहीं दिख रहा राजपरिवार का विवाद, विश्वेंद्र सिंह ने लगाया सोना और जवाहरात चुराने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार
भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का विवाद लगातार नए आरोप-प्रत्यारोपों के साथ सामने आ रहा है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ रॉयल फैमिली के ट्रस्ट से दस किलो सोना और करोड़ों के हीरे-जवाहरात चोरी करने का आरोप लगाया है।
थमता नहीं दिख रहा राजपरिवार का विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भरतपुर में पूर्व राजपरिवार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्रसिंह ने पत्नी और बेटे के खिलाफ भरतपुर रॉयल फैमिली रिलीजियस एवं सेरेमोनियल ट्रस्ट भरतपुर के 10 किलो सोने सहित करोड़ों के हीरे-जवाहारात चोरी करने का आरोप लगाते हुए भरतपुर शहर के मथुरा गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
Trending Videos
कुछ दिनों पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र की ओर से वरिष्ठ नागरिक होने के चलते भरण-पोषण के लिए पत्नी और बेटे से प्रतिमाह पांच लाख रुपये की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई अभी कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने शहर के मथुरा गेट थाने में पत्नी दिव्या सिंह व पुत्र अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए एफआईआर में बताया है कि न्यू दिल्ली वॉलेट लिमिटेड, डी 70, डिफेंस कॉलोनी, न्यू दिल्ली के लॉकर संख्या 1402 उनका, पत्नी दिव्या सिंह व पुत्र अनिरुद्ध सिंह तीनो का जॉइंट रूप से लॉकर था। विश्वेंद्र सिंह ने इस लॉकर से पत्नी व बेटे पर भरतपुर रॉयल फैमिली के रिलीजियस एवं सेरेमोनियल ट्रस्ट भरतपुर के 10 किलो सोने समेत करोड़ों के हीरे-जवाहरात चोरी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि परिवार में विवाद के बाद 2020 से 2024 के बीच इन लोगों ने 16 बार लॉकर खोलकर सामान निकालकर इसको बंद कर दिया। बैंक से 4 मई 2024 को मिले पत्र से उन्हें इसके बारे में पता चला। लॉकर को खोलने व बंद करने के लिए परिवादी की सहमति नहीं ली गई, जिसके चलते उन्होंने धोखाधड़ी व सोना और आभूषण चोरी करने और मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने धारा 341, 323, 504, 506,420,424,380,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है। उनका कहना है एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है।