{"_id":"686fae6122c2da13a9015853","slug":"cm-bhajanlal-sharma-visits-deeg-bharatpur-on-guru-purnima-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर किया संत-महात्माओं का सम्मान, आमजन की समस्याएं भी सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर किया संत-महात्माओं का सम्मान, आमजन की समस्याएं भी सुनीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग के श्रीनाथ जी मंदिर और भरतपुर के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। संतों का सम्मान कर पौधरोपण किया और जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्नी के साथ किया गुरु पूजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को डीग जिले के पूंछरी का लौठा और भरतपुर के लुधावई स्थित बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने संत-महात्माओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया और जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याएं भी सुनीं।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में सपत्नीक पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने संत-महात्माओं का गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही मुकुट मुखारविंद पर श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल, मंदिरों व आश्रमों में गुरु पूजन के आयोजन
इसके बाद मुख्यमंत्री भरतपुर के लुधावई स्थित बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सपत्नीक दर्शन कर जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महंत श्री रामदास जी महाराज को शॉल, श्रीफल, मिठाई एवं सम्मान राशि भेंट कर सत्कार किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रसादी भी ग्रहण की।
ये भी पढ़ें: रामसेतु एलिवेटेड ब्रिज की सतह धंसने पर कोर्ट सख्त, आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर परिसर के पास जनसुनवाई भी की, जहां उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यभर में गुरु पूर्णिमा के दिन “गुरु वंदन” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में गुरु परंपरा और संतों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक जगत सिंह, बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेश सिंह, नौक्षम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।