सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Youth died in road accident in front of Dungar College, family stages protest

Bikaner News: डूंगर कॉलेज के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत, धरने पर बैठे परिजन; मुआवजा-नौकरी पर हुआ समझौता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: डूंगर कॉलेज के सामने हुए हादसे में युवक की मौत हो गई थी, जिसे लेकर मृतक को न्याय दिलाने व मुआवजे की मांग को लेकर परिजन धरने पर बैठ गए थे। वहीं, मांगें माने जाने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई और सहायता नहीं मिली, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

Bikaner News: Youth died in road accident in front of Dungar College, family stages protest
प्रशासन द्वारा मांगें माने जाने के बाद परिजनों ने खत्म किया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीकानेर में शनिवार शाम डूंगर कॉलेज के सामने जयपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार नेक मोहम्मद की मौत हो गई, जबकि राजकुमार की हालत नाज़ुक बनी हुई है और सुशील भादाणी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने रविवार को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया और न्याय तथा मुआवजे की मांग उठाई।

Trending Videos

 
तीन गाड़ियों में हुई थी जोरदार भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, पिकअप कैंपर गाड़ी, टैक्सी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसमें नेक मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हुए। बताया गया कि पिकअप चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों का धरना और मांगें
मृतक के परिजनों और धरने में शामिल लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मृतक और घायलों को मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन के चलते प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: कैबिनेट मंत्री की पत्नी व पूर्व मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर जिले में बवाल, आरोपी की तलाश तेज
 
वार्ता के बाद बनी सहमति
धरनास्थल पर पहुंचे सदर सीओ विशाल जांगीड़ और एसडीएम ने कांग्रेस नेता व पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद की मौजूदगी में परिजनों से वार्ता की। बातचीत के बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजन को संविदा पर नौकरी, एक डेयरी बूथ और सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को भी सहायता राहत कोष से मदद दिलाने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने अलग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।
 
परिजनों ने खत्म किया धरना
मांगें माने जाने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई और सहायता नहीं मिली, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खैरथल में सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed