सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Weather Overnight storm morning downpour caused temperature drop harvested crops drenched heavy losses

Rajasthan Weather: रातभर चली आंधी और सुबह की झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, कटी फसलें भीगने से भारी नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner Weather: बीकानेर में सोमवार सुबह तेज बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आई, लेकिन ग्रामीण इलाकों में मूंग, मोठ और नरमे की फसलें भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

Bikaner Weather Overnight storm morning downpour caused temperature drop harvested crops drenched heavy losses
तेज बारिश से किसानों की बढ़ी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दो दिन पहले तक जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा था, वहीं सोमवार सुबह सर्द हवाओं और तेज बारिश ने पूरे शहर को ठंडक से भर दिया। रातभर चली आंधी और सुबह हुई झमाझम बारिश ने न केवल लोगों को राहत दी बल्कि किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

Trending Videos

 
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 12 बजे शुरू हुई आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी सुबह छह बजे तक रुक-रुक कर चलती रही। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे से रिमझिम फुहारें और आठ बजे के बाद तेज बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया। ठंडी हवाओं ने तापमान में अचानक गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने एसी और कूलर बंद कर दिए। शहर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा हो गया है। टूटी सड़कों और गड्ढों में भरे पानी ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SMS Hospital Tragedy: अधीक्षक-प्रभारी हटाए गए, इंजीनियर निलंबित; सेफ्टी एजेंसी पर FIR के निर्देश, मुआवजा घोषणा
 
तेज बारिश का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। जिले के खाजूवाला, पूगल, बज्जू, कोलायत, लूणकरणसर, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ सहित कई इलाकों में मूंग, मोठ और नरमे की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में कटी हुई फसलें पूरी तरह भीग गईं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
 
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही बीकानेर संभाग में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की थी। विभाग ने किसानों को फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी थी। इसके अलावा बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे खुले स्थानों पर खड़े न रहें और बिजली उपकरणों के प्लग निकाल दें।

यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल अग्निकांड: आठ लोगों की मौत, 17 घंटे बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री; कहा- आरोपियों पर होगी कार्रवाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed