{"_id":"6a508567f844a9e01009b1df","slug":"bikaner-mother-of-four-takes-her-own-life-with-a-young-man-bodies-of-both-found-hanging-from-a-tree-bikaner-news-c-1-1-noi1354-4485844-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों की मां और युवक की संदिग्ध मौत: प्रेम प्रसंग या कुछ और? पेड़ से लटके मिले शवों ने खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों की मां और युवक की संदिग्ध मौत: प्रेम प्रसंग या कुछ और? पेड़ से लटके मिले शवों ने खड़े किए सवाल
Fri, 10 Jul 2026 01:05 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:05 PM IST
सार
बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिले। घटनास्थल के पास खड़ी बोलेरो से दोनों के मोबाइल और शराब की खाली बोतल बरामद हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरूणा थाना इलाके में लिखमीसर दिखनादा की रोही में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो और पास ही खेजड़ी के पेड़ से लटके युवक और महिला के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
एक-दूसरे के थे परिचित
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान कितासर बिदावतान निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर मेघवाल और बंडूआ निवासी कालीदेवी के रूप में हुई है। दोनों विवाहित थे। कालीदेवी चार बच्चों की मां थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का परिवार सुरेंद्र के खेत में काश्तकारी का कार्य करता था, जिससे दोनों एक-दूसरे के परिचित थे।
60 किलोमीटर दूर पहुंचे थे दोनों
जानकारी के अनुसार, दोनों अपने-अपने घरों से निकलकर करीब 60 किलोमीटर दूर इस सुनसान स्थान पर पहुंचे थे। घटनास्थल के पास खड़ी बोलेरो से दोनों के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, वाहन से शराब की खाली बोतल मिलने के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही चल सकेगा।
ये भी पढ़ें- हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी: शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस क्या बोली?
पुलिस जुटा रही साक्ष्य
सूचना मिलने पर शेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।