सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Encounter between the accused in the Dharmendra Meena murder case and the police

दौसा में एनकाउंटर: लालसोट में घेराबंदी के दौरान फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी पकड़े गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

दौसा जिले के लालसोट कस्बे में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के फरार आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

Encounter between the accused in the Dharmendra Meena murder case and the police
दौसा फायरिंग में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दौसा जिले के लालसोट कस्बे में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड के फरार आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। आमने-सामने हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाधिकारी पवन जाट के अनुसार, हत्याकांड का मुख्य आरोपी चेतराम गुर्जर उर्फ राहुल खटाना अपने दो साथियों के साथ बाइक से अपने गांव रिवाली (बामनवास, सवाईमाधोपुर) की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को उनकी लोकेशन बिनौरी मोड़ के पास मिली। सूचना मिलते ही डीएसटी और लालसोट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौरी मोड़ के पास पुलिस ने जैसे ही आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, मुख्य आरोपी चेतराम ने देसी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण पुलिस कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस ने पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी, लेकिन लगातार फायरिंग होने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।


पढ़ें: एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरार

जवाबी फायरिंग में चेतराम के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उसके दोनों साथी—देशराज उर्फ देशू (निवासी गुडला) और कल्लू उर्फ राज गुर्जर (निवासी भिनौरा) भी घायल हो गए।

घटना के बाद तीनों घायलों को लालसोट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से आगे बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

क्या था मामला
लालसोट थाना क्षेत्र के जमात स्थित दयाल भोजनालय में खाना खाते समय दो गुटों के युवकों के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें धर्मेंद्र मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से मुख्य आरोपी और उसके साथी फरार चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed