{"_id":"69e9903d38d3435c2f0c99d3","slug":"attempt-to-murder-in-vidhyadhar-nagar-two-accused-arrested-hunt-on-for-others-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4198835-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: विद्याधर नगर में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के दो आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: विद्याधर नगर में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के दो आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार
शहर के विद्याधर नगर में 18 अप्रैल को बाप-बेटों पर हुए जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव और अभिषेक यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में एक पिता और उनके बेटों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 18 अप्रैल की है, जब पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
Trending Videos
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि घटना के दिन पीड़ित अपनी दुकान के बाहर काम कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उसकी गाड़ी से टकरा गई। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और कार सवार युवक मौके से चला गया लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद आरोपी अपने साथ 15-20 बदमाशों को लेकर वापस लौटा। सभी हमलावरों के हाथों में लाठी, डंडे और सरिए थे। आरोपियों ने मिलकर पीड़ित और उसके दो बेटों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें: Nagaur News: जमीन हड़पने का बड़ा खेल, मृत महिला को जिंदा दिखाकर करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री, फर्जी गैंग की करतूत
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकित यादव (25) और अभिषेक यादव (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार, जैसे लाठी, डंडे और सरिए भी बरामद किए हैं। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिसके लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी करण शर्मा के निर्देशन में की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत और एसीपी शास्त्रीनगर सुरेंद्र सिंह का सुपरविजन रहा, जबकि थाना प्रभारी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि बाकी हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X