{"_id":"6a3b33272a84075c5704868a","slug":"jda-targets-80-foot-road-near-nandpuri-large-scale-encroachment-removal-planned-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर में फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन! नंदपुरी-जगतपुरा कॉरिडोर के लिए JDA का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर में फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन! नंदपुरी-जगतपुरा कॉरिडोर के लिए JDA का सर्वे शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur News: जयपुर में नूरानी मस्जिद क्षेत्र के सामने 80 फीट सड़क से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। JDA ने सर्वे शुरू कर दिया है। कार्रवाई टोंक रोड के ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजना का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...
बुल्डोजर एक्शन- जयपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी जयपुर में अतिक्रमण विरोधी एक और बड़ी कार्रवाई के लिए जेडीए का सर्वे शुरू हो चुका है। यह सर्वे उसी नंदपुरी इलाके के सामने वाली सड़क पर हुआ है जहां पिछले दिनों नूरानी मस्जिद ढहाए जाने को लेकर विवाद सामने आया था। जेडीए के अधिकारियों का कहना है सर्वे के बाद यहां नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सर्वे के बाद नोटिस तामील कराए जाएंगे
अधिकारियों का कहना है कि इसके ठीक सामने रेलवे पटरी के पार भी 80 फीट की सड़क प्रस्तावित है लेकिन यहां तो पूरी तरह से कब्जे हो चुके हैं। इसलिए यह कार्रवाई पहले से ज्यादा बड़ी होगी। हालांकि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ने में अभी कम से कम 4 महीनों का समय लगेगा। इसमें सर्वे के बाद नोटिस तामील करवाए जाएंगे। इसके बाद कई लोग नोटिस के खिलाफ कोर्ट चले जाते हैं तो जेडीए को विधिक कार्रवाइयों से भी निपटना होगा। ये सारे काम होने के बाद ही यहां एंटी एनक्रॉचमेंट ड्राइव शुरू होगा।
आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में इस स्थापन पर सड़क बिल्कुल गायब हो चुकी है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह मार्ग नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ता है और आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात का दबाव कम होगा और नंदपुरी, जगतपुरा, मालवीय नगर तथा आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
विज्ञापन
यह भी पढें- Rajasthan News: UCC से मजार-मस्जिद तक; क्या राजस्थान में चुनाव से पहले BJP ने छेड़ दी ध्रुवीकरण की राजनीति?
बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी
जयपुर की सबसे व्यस्ततम सड़क टोंक रोड पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। यहां शहरी ट्रैफिक के साथ टोंक की तरफ जाने वाला ट्रैफिक भी है। जेडीए ने टोंक जाने वाले ट्रैफिक को महल रोड पर ले जाने का मेगा प्लान तैयार किया है। जिसे टोंक जाना हो वह टोंक रोड पर नहीं आकर महल रोड से सीधे सीतापुरा क्रॉस करके टोंक निकल जाए।
इसके लिए न सिर्फ मालवीय नगर बल्की टोंक रोड से जगतपुरा की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। टोंक रोड (बी टू बायपास से) व जगतपुरा को सीतापुरा तक कनेक्ट करने वाली दर्जनों सड़कें हैं और इन सड़कों के किराने बसी हैं जयपुर की एक बड़ी आबादी। हालांकि जेडीए के अधिकारियों का कहना है कि इन सड़कों पर अतिक्रमण बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी तोड़ा फोड़ी तो होगी ही।