सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Govt Under Fire Over Incomplete Sewage Treatment Plants; Congress Walks Out in Protest

Rajasthan Assembly: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के अधूरे काम पर घिरी सरकार, असंतुष्ट कांग्रेस ने किया वॉकआउट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के अधूरे कार्यों को लेकर आज सदन में सियासी तकरार तेज हो गई। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए और ने वॉकआउट कर दिया।

Rajasthan Assembly: Govt Under Fire Over Incomplete Sewage Treatment Plants; Congress Walks Out in Protest
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के अधूरे कार्यों को लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा हो गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा कि शहरों में व्यापक खुदाई के बावजूद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का काम अधूरा पड़ा है और पूछा कि ये कार्य कब तक पूरे होंगे।

Trending Videos


जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत टेंडरों में कई तकनीकी खामियां थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सीवरेज पाइप लाइन तो डाली गई लेकिन इनलेट और आउटलेट का स्तर सही नहीं रखा गया, जिससे संचालन और प्रबंधन (ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट) की शर्तों का पालन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इन त्रुटियों को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: 28 को अजमेर आएंगे पीएम मोदी, जनसभा की तैयारियां तेज; प्रदेश अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मंत्री के बयान पर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। स्पीकर द्वारा अगला प्रश्न बुलाए जाने के बाद नाराज कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए।

इस पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के वॉकआउट को निंदनीय बताया और कहा कि अनुकूल जवाब नहीं मिलने पर सदन छोड़ना उचित नहीं है। वहीं बसपा विधायक मनोज न्यांगली ने भी कहा कि बार-बार के हंगामे और वॉकआउट से अन्य सदस्यों का समय प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed