सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: CM Bhajanlal Participates in the Maha Aarti of Shri Govind Dev Ji in Jaipur

Rajasthan: सीएम भजनलाल जयपुर में श्री गोविंददेव जी की महाआरती में हुए शामिल, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 19 Mar 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

Rajasthan: CM Bhajanlal Participates in the Maha Aarti of Shri Govind Dev Ji in Jaipur
सीएम भजनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री गोविंददेव जी की महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के मध्य सपत्नीक आरती एवं पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का आत्मीयता के साथ अभिवादन किया। इस दौरान श्री गोविंददेव जी मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आस्था, परंपरा एवं संस्कृति के इस अनूठे संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Trending Videos


पढ़ें:  कछवाहा राजवंश की कुलदेवी आमेर की शिलामाता; यहां चढ़ावे में अर्पित की जाती है शराब- कीजिए दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष भी प्रदेशभर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (19 मार्च) को विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के साथ भव्य रूप में राजस्थान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा विशेष आयोजनों के तहत प्रदेश के सभी राजकीय मंदिरों में सजाने, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती भी आयोजित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed