{"_id":"69940a661d983a0460081da0","slug":"suspicious-youth-detained-from-restricted-area-of-indo-pak-border-in-jaisalmer-security-agencies-on-alert-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-3961076-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: भारत-पाक सीमा के पास पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बीएसएफ कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: भारत-पाक सीमा के पास पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बीएसएफ कर रही है पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के म्याजलार क्षेत्र में भारत-पाक सीमा के पास प्रतिबंधित इलाके में घूमते एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बीएसएफ के हवाले कर दिया। तेलंगाना निवासी बताए जा रहे युवक से सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।
जैसलमेर बॉर्डर पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में एक संदिग्ध युवक के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है। मामला म्याजलार क्षेत्र के गुंजनगढ़ गांव के पास का है, जहां ग्रामीणों की सतर्कता से एक बाहरी राज्य का व्यक्ति प्रतिबंधित सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ पकड़ा गया।
ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के निकट सीमा से जुड़े प्रतिबंधित इलाके में एक अनजान व्यक्ति को इधर-उधर घूमते देखा गया। सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की। युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट और संतोषजनक कारण नहीं बता पाया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसे वहीं रोक लिया और तुरंत पोछीणा स्थित बीएसएफ चौकी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बीएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
तेलंगाना निवासी निकला युवक
प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान मोहम्मद अशफाक हुसैन के रूप में हुई है, जो दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना का निवासी बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वैध अनुमति के साथ वहां पहुंचा था या नहीं।
सीमावर्ती प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी बाहरी राज्य के व्यक्ति का बिना पूर्व अनुमति पहुंचना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जाता है। खासकर तब जब वह व्यक्ति अपनी मौजूदगी का ठोस कारण बताने में असफल रहे।
ये भी पढ़ें: Rajasthan High Court: जर्जर स्कूलों के लिए कम बजट पर हाईकोर्ट नाराज, कहा- कम बजट प्रावधान पर लगाई कड़ी फटकार
संयुक्त पूछताछ में जुटीं एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार संदिग्ध युवक को आगे की पूछताछ के लिए एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। बीएसएफ के साथ-साथ पुलिस इंटेलिजेंस और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियां उससे संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि वह तेलंगाना से जैसलमेर के इस सुदूर सीमावर्ती इलाके तक कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था।
सुरक्षा एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसका कोई स्थानीय संपर्क है, या वह किसी के इशारे पर यहां तक पहुंचा था। जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी काम कर रही हैं कि कहीं वह रास्ता भटककर तो सीमा क्षेत्र में नहीं पहुंच गया।
सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी
घटना के बाद पूरे म्याजलार और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील श्रेणी में आता है, ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में नहीं लिया जा रहा। बीएसएफ ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना की है और लोगों से अपील की है कि वे सीमा क्षेत्र में किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को दें।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि दक्षिण भारत का एक व्यक्ति आखिर किस उद्देश्य से सैकड़ों किलोमीटर दूर पश्चिमी सरहद के इतने करीब पहुंचा। क्या यह महज संयोग था, या इसके पीछे कोई सुनियोजित मकसद छिपा है?
इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। आधिकारिक स्तर पर अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को बेहद गंभीरता से लेकर हर एंगल से जांच कर रही हैं। आने वाले दिनों में पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो पाएगी।
Trending Videos