सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Electricity dues have become a headache for discoms in Jaisalmer, with over Rs 11 crore stuck

Rajasthan News: जैसलमेर में बिजली बकाया बना डिस्कॉम के लिए सिरदर्द, 11 करोड़ से ज्यादा राशि अटकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:12 PM IST
Electricity dues have become a headache for discoms in Jaisalmer, with over Rs 11 crore stuck
राजस्थान के जैसलमेर जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ता बकाया अब डिस्कॉम के लिए गंभीर वित्तीय चुनौती बनता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 तक जैसलमेर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बिलों का कुल बकाया 11 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक पहुंच चुका है। लगातार बढ़ते इस आंकड़े को लेकर डिस्कॉम प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाया है और साफ कर दिया है कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढील स्वीकार नहीं की जाएगी।

डिस्कॉम अधिकारियों का कहना है कि बकाया की समस्या किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू, व्यावसायिक, कृषि, मिक्स लोड, दुकानों और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सहित लगभग सभी श्रेणियों में बड़ी राशि फंसी हुई है। हालांकि सबसे चिंताजनक स्थिति घरेलू और कृषि कनेक्शनों को लेकर सामने आ रही है, जहां वर्षों से करोड़ों रुपये की वसूली लंबित है।

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर करोड़ों का बोझ
आंकड़ों पर नजर डालें तो घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 5 करोड़ 26 लाख रुपये का बकाया दर्ज है। वहीं दुकानों, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली अब तक नहीं हो पाई है।

सबसे बड़ा झटका कृषि क्षेत्र से मिल रहा है। कृषि कनेक्शनों से जुड़ा बकाया 7 करोड़ 81 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जो डिस्कॉम के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान साबित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब इसे नजरअंदाज करना संभव नहीं है।

'लंबे समय से बकाया बढ़ता जा रहा है'
जैसलमेर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (AEN) प्रदीप बारूपाल ने बताया कि निगम प्रबंधन ने बकाया वसूली, लाइन लॉस और तकनीकी घाटे को कम करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बकाया बढ़ता जा रहा है, जिससे न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि विकास से जुड़े कई कार्य भी अटके हुए हैं।

AEN बारूपाल के अनुसार, अब वसूली अभियान में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। फील्ड स्तर पर कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तय लक्ष्यों के अनुसार बकाया वसूली सुनिश्चित की जाए। आने वाले दिनों में विशेष वसूली अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पहले बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। तय समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर सीधे बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- जयपुर में दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज

नियमों के तहत होगी कार्रवाई, सिफारिशें नहीं चलेंगी
डिस्कॉम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वसूली की पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत होगी और किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक सिफारिश को इस बार तवज्जो नहीं दी जाएगी। विभाग का मानना है कि यदि समय रहते बकाया राशि की वसूली नहीं की गई, तो जिले में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस, नई बिजली लाइनों का विस्तार और अन्य विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित होंगे।

डिस्कॉम की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और अनावश्यक कार्रवाई से बचें। प्रबंधन का कहना है कि स्वेच्छा से भुगतान नहीं करने की स्थिति में मजबूरी में डिस्कनेक्शन, पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।

बढ़ते बकाया ने यह साफ कर दिया है कि यदि अब भी सख्ती नहीं बरती गई, तो आने वाले समय में जैसलमेर की बिजली व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। ऐसे में डिस्कॉम का यह कदम न केवल वित्तीय संतुलन के लिए जरूरी माना जा रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं में जिम्मेदारी की भावना जगाने की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान

Video: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के परिसर में शैक्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को मिली सीख

10 Feb 2026

सीतापुर में गांव के बाहर झोपड़ी में मिली लापता बच्ची की लाश, गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा

10 Feb 2026

Video: यूपी विधान मंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन, दिवंगत सदस्यों के लिए सीएम योगी ने पढ़ा शोक संदेश

10 Feb 2026

Meerut: दो दरोगाओं ने कारोबारी से की 20 लाख की वसूली, हिरासत से भागे

10 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे में सक्रिय है वर्दीधारी टप्पेबाजों का गैंग, लिफ्ट लेकर वारदात को देते है अंजाम

10 Feb 2026

फिरोजपुर में नशा मुक्ति रैली के दौरान राज्यपाल और राधा स्वामी प्रमुख के सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़े

विज्ञापन

बहादुरगढ़ की दीनबंधु छोटूराम धर्मशाला समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन

Dharamshala: सीयू में शुरू हुई वूमेन कबड्डी प्रतियोगिता

10 Feb 2026

VIDEO: फोन करके दोस्तों ने घर से बुलाया फिर किशोर को मारी गोली, बीएचयू रेफर

10 Feb 2026

करनाल में रात की सुरक्षा व्यवस्था फेल? चौराहों से गायब पुलिस, थाने में मिले शराब के गिलास

बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी

Una: शिव मंदिर मलांगड़ में 46वें महाशिवरात्रि पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

10 Feb 2026

Sirmour: कालीस्थान मंदिर में निर्मित किया जा रहा चांदी का भवन

10 Feb 2026

हाथरस में सैन्यकर्मी की हत्या पर पत्नी ने साझा किया भावुक वीडियो

10 Feb 2026

फगवाड़ा: पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा, घर में तोड़फोड़

फगवाड़ा के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी

डिजिटल हुआ NSD, ट्रेनिंग अब भी मजबूत- थिएटर से मुंबई तक कलाकारों की सक्रियता

Una: सुक्खू सरकार पर बरसे पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो

10 Feb 2026

यात्रियों की सुविधा के मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का 16 से 28 तक होगा संचालन, नारनौल में करेगी ठहराव

हिसार के अग्रसेन भवन में हरि नाम संकीर्तन के दूसरा दिन उमड़े श्रद्धालु

10 Feb 2026

हिसार में एचएयू में छेड़छाड़ मामला आने के बाद कुलपति के सामने विद्यार्थियों ने की नारेबाजी

10 Feb 2026

हिसार में तीस किलोमीटर से आए थे, 100 -100 रुपये भी खर्च किए; दिन भी बर्बाद हो गया, काम हुआ नहीं

10 Feb 2026

बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नरेश कौशिक के कार्यालय पर आयोजित चिकित्सा जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

हिसार जीजेयू कैंपस में बस व ई-रिक्शा सेवा पूरी तरह ठप, हजारों छात्र परेशान

10 Feb 2026

कानपुर HDFC बैंक विवाद: जातिगत टिप्पणी वाले वीडियो पर आस्था सिंह की सफाई; सहकर्मी के पति पर लगाया आरोप

10 Feb 2026

Sirmour: नाहन के चंबा मैदान में डाइट की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

10 Feb 2026

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- विपक्ष को गवर्नर के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए था

10 Feb 2026

Kullu: दो माह से नहीं मिला वेतन, लैब के कर्मचारी हड़ताल पर

10 Feb 2026

अलीगढ़ में मौसम साफ, धूप निकलने से तापमान में हुई वृद्धि

10 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed