सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: CM said in Sultana - Congress has made the owners of the country beggars, targeted on paper leak

Jhunjhunu: सुल्ताना में बोले सीएम- कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनू के सुल्ताना में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया है। कांग्रेस ने यहां शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाए और आप उन्हीं को तराशते रहे। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू को उपचुनाव में जीत दिलाने की अपील की।

Jhunjhunu: CM said in Sultana - Congress has made the owners of the country beggars, targeted on paper leak
सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर हमला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज झुंझुनू के सुल्ताना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उन्हें आबाद कर दिया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 70 साल में यदि किसी ने राज किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। आपको पूछने का हक बनता है कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उनको आबाद कर दिया।

Trending Videos


उन्होंने जनता से कहा कि मेरे देश के मालिकों जागो और पहचानो कि कौन आपके विकास के लिए काम कर सकता है। उन लोगों से पूछिए, जिन्होंने लंबे समय तक राज किया है। अभी हमारी सरकार को सिर्फ 11 महीने हुए हैं, जिस दिन हमारी सरकार का एक साल होगा, उस दिन राजस्थान की जनता के सामने एक साल का पूरा हिसाब देंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि वो 70 साल तक शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाते रहे और आप उनको ही तराशते रहे। शेखावाटी का पानी भी गहरा है, यहां का व्यक्ति भी गहरा है। सीएम बोले कि झुंझुनू वीर सपूतों, सैनिकों, किसानों, सेठों और शिक्षकों की धरती है। इस धरती को नमन करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक को लेकर साधा निशाना

पेपर लीक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने 200 से ज्यादा पेपर माफिया जेल में डाले। हमने 2 साल का कैलेंडर दिया है। भर्तियां निकाली हैं। तय किया है कि कब पेपर होना है, परिणाम किस दिन आना है। कैबिनेट ने 90 हजार वैकेंसी निकाली, जिसे हमने मंजूरी दी है।

गुढ़ा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला

गौरतलब है कि झुंझुनू कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है लेकिन इस बार हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को बिगाड़कर रख दिया है। गुढ़ा एक तरफ तो मुस्लिम इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ जुटा पा रहे हैं, दूसरी और राजपूत समुदाय से होने के कारण वे बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। इससे इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। यहां से बीजेपी ने राजेन्द्र भांबू और कांग्रेस ने अमित ओला को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed