सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan CRPF jawan returning home on Diwali in Jhunjhunu dies in a road accident was posted as a constable

Rajasthan: झुंझुनूं में दिवाली पर घर आ रहे सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, कांस्टेबल के पद पर था तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान दिवाली की छुट्टी पर घर आ रहा था। ऐसे में वह रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया।

Rajasthan CRPF jawan returning home on Diwali in Jhunjhunu dies in a road accident was posted as a constable
मृतक जवान के साथ खड़े सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दीपावली पर बड़े अरमानों के साथ अपने परिवार से मिलने घर आ रहा सीआरपीएफ जवान एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। झुंझुनूं जिले के पिलानी में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बहनोई जसवीर सिंह ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें बताया है कि मेरे बहनोई रामकिशन पुत्र गुलाब सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दोबडा जो कि सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर-2 में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। कल यानी 31 अक्तूबर को वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 7:15 बजे डूलानिया पीपली के बीच फौजी धर्म कांटा के पास एक ट्रक सड़क के बीच खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए इस ट्रक को खड़ा कर रखा था, जिसके पीछे न ही कोई रिफलेक्टर पट्टी ओर न ही इंडीकेटर जला हुआ था, जिसके कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद किसी राहगीर ने फोन पर हादसे की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद घायल जवान को पिलानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोबडा निवासी सीआरपीएफ जवान रामकिशन मेघवाल पुत्र गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। शव परिजनो को सौंप दिया। सीआरपीएफ जवान रामकिशन का उनके पैतृक गांव पिलानी के दोबडा में सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed