सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: 14 candidates filed 21 nomination papers in Jhunjhunu

Jhunjhunu News: झुंझुनू में 14 उम्मीदवारों ने भरे 21 नामांकन पत्र, प्रशासनिक तैयारियां रहेगी चाक चौबंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव में अंतिम दिन तक 14 प्रत्याशियों ने 21 नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगी, और नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है।

Jhunjhunu News: 14 candidates filed 21 nomination papers in Jhunjhunu
उप चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन था। अंतिम दिन तक 14 प्रत्याशियों द्वारा 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक, व्यय पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक के साथ झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
Trending Videos


इस अवसर पर झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 प्रत्याशियों द्वारा 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा माकूल प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में 263 बूथ हैं, जिसमें से 49 बूथ क्रिटिकल हैं। क्रिटिकल बूथ पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया जाएगा। वहीं बॉर्डर पर 6 नाके लगाए गए हैं। चुनाव से 72 घंटे पहले जो जिले की सीमा है 15 नाके सुचारू रूप से चालू किए जाएंगे। साढ़े पांच सौ पुलिस के जवान, ढाई सौ होमगार्ड, 165 आर एसी के जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं चार कंपनियां क्रिटिकल बूथों के लिए मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed