सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Pre-wedding shoot inside MBS hospital sparks row, video goes viral, questions raised over permissio

Kota News: अस्पताल बना शूटिंग स्पॉट, बिना अनुमति प्री-वेडिंग शूट से मचा हड़कंप,प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटा के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में प्री-वेडिंग शूट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बिना अनुमति हुई इस शूटिंग के वायरल वीडियो ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Kota News: Pre-wedding shoot inside MBS hospital sparks row, video goes viral, questions raised over permissio
अस्पताल परिसर में प्री वेडिंग शूट करते कपल
विज्ञापन

विस्तार

कोटा संभाग का सबसे बड़ा एमबीएस अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में है। अस्पताल परिसर में बनी नई बिल्डिंग के बाहर एक कपल द्वारा प्री-वेडिंग शूट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह प्री-वेडिंग शूट किसी आम व्यक्ति का नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के एक पुलिस अधिकारी और एक महिला डॉक्टर का बताया जा रहा है। इस शूट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Trending Videos


एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि यह वीडियो 15 मार्च का है, जिसमें एक कपल प्री-वेडिंग शूट करता दिखाई दे रहा है। हालांकि जानकारी मिलते ही शूटिंग को तुरंत रुकवा दिया गया था लेकिन वीडियो अब सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार यह शूट अस्पताल परिसर में बनी नई बिल्डिंग के बाहर किया गया था। जांच में सामने आया कि युवक की वर्दी पर मध्यप्रदेश पुलिस का बैज लगा हुआ था। युवक के साथ युवती और एक कैमरा टीम भी मौजूद थी, जिसने पूरी शूटिंग की।

ये भी पढ़ें: Kota News: नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत

पूछताछ में युवक ने खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में अधिकारी बताया, जबकि युवती उसकी मंगेतर है और डॉक्टर है। युवती ने जबलपुर से एमबीबीएस किया है और दोनों की शादी होने वाली है। इसी कारण वे प्री-वेडिंग शूट के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचे थे। अधीक्षक ने बताया कि इस शूट के लिए अस्पताल प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अनुमति मांगी भी जाती इसे अस्वीकार कर दिया जाता क्योंकि अस्पताल परिसर मरीजों और उनके परिजनों के लिए है, न कि शूटिंग के लिए।

हैरिटेज लुक के कारण आकर्षण का केंद्र
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि एमबीएस अस्पताल की बिल्डिंग का पुराना और हैरिटेज लुक लोगों को आकर्षित करता है। अक्सर लोग यहां रुककर फोटो और सेल्फी लेते हैं लेकिन अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की शूटिंग की अनुमति नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कोटा में चंबल रिवर फ्रंट, मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और सिटी पार्क जैसी कई लोकेशन मौजूद हैं, जहां प्री-वेडिंग शूट किया जा सकता है लेकिन अस्पताल परिसर का इस तरह उपयोग करना नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed