{"_id":"693935726d4de5b11202306d","slug":"salman-khans-lawyer-submitted-his-reply-in-the-court-refuting-all-the-allegations-kota-news-c-1-1-noi1391-3719431-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: पान मसाला केस में सलमान के वकील ने कोर्ट में पेश किया जवाब, 26 को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: पान मसाला केस में सलमान के वकील ने कोर्ट में पेश किया जवाब, 26 को होगी अगली सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन को लेकर जिले के कंज्यूमर कोर्ट में दायर याचिका पर आज हुई सुनवाई में सलमान खान और पान मसाला कंपनी की ओर से अधिवक्ताओं ने पैरवी की।
सलमान के वकील ने कोर्ट में जवाब पेश किया
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले की कंज्यूमर कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और पान मसाला कंपनी के खिलाफ चल रहे भ्रामक विज्ञापन के मामले में बुधवार को दोनों पक्षों की ओर से लिखित जवाब पेश किया गया। इस दौरान दोनों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अदालत में पक्ष रखा और परिवादी की ओर से की गई मांगों का विरोध किया।
Trending Videos
सलमान खान की तरफ से मुंबई के अधिवक्ता पराग और कंपनी की तरफ से दिल्ली के अधिवक्ता वरुण ने कोर्ट में जवाब पेश किया। दोनों ने अदालत में यह दलील दी कि यह शिकायत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रताड़ना के उद्देश्य से की गई है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामले की अगली तारीख 26 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवादी पक्ष के अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी और रिपुदमन सिंह ने 27 नवंबर को अदालत में एक आवेदन दायर कर यह मांग की थी कि सलमान खान की ओर से पेश किए गए जवाब और वकालतनामे पर किए गए हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच करवाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने अगली तारीख पर सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश जारी करने की भी मांग की थी।
सलमान खान की ओर से पेश किए गए जवाब में सभी आरोपों का खंडन किया गया है। अधिवक्ता पराग ने कहा कि प्रार्थना पत्र पर सलमान खान के असली हस्ताक्षर हैं, जो उनके पैन कार्ड और पासपोर्ट पर किए गए हस्ताक्षरों से पूरी तरह मेल खाते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा है।
ये भी पढ़ें: शवों की अदला-बदली: जिला अस्पताल की लापरवाही! जिसे दफनाया जाना था उसका करवा दिया दाह संस्कार, मचा बवाल
जवाब में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की कौन सी धारा सलमान खान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के लिए बाध्य करती है। अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि अदालत के पास हस्ताक्षर की तुलना या जांच के लिए आवेदन स्वीकार करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने प्रार्थना पत्र पर आदेश के लिए 26 दिसंबर की तारीख तय कर दी है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 3 नवंबर को कंज्यूमर कोर्ट ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पान मसाला कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। परिवादी अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने अदालत में याचिका दायर की थी कि कंपनी द्वारा भ्रामक विज्ञापन किया जा रहा है, जिसमें केसर युक्त इलायची का दावा किया गया है। परिवादी का कहना है कि ऐसे विज्ञापनों से जनता भ्रमित हो रही है और युवा वर्ग कैंसर जैसी हानिकारक बीमारियों की ओर बढ़ रहा है। याचिका में ऐसे भ्रामक और भड़काऊ विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन