{"_id":"6a0d9d8bb19d3886d4020b4b","slug":"bhiwadi-horror-8-month-old-baby-dies-after-allegedly-being-fed-acid-by-mother-in-labor-colony-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4302717-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम गई मासूम की सांसें; जिस मां के आंचल में थी जिंदगी, उसी ने पिलाया तेजाब, पति ने की सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम गई मासूम की सांसें; जिस मां के आंचल में थी जिंदगी, उसी ने पिलाया तेजाब, पति ने की सख्त कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
दो दिन से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची ने आखिर आज दम तोड़ दिया। आखिर ऐसा क्या था कि एक मां ने अपनी ही मासूम को तेजाब पिला दिया?
मां ने तेजाब पिलाया, आठ माह की मासूम ने दम तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भीतर तक झकझोर कर रख दिया। जिस मां की गोद में बच्ची सबसे सुरक्षित मानी जाती है, उसी मां ने गुस्से में अपनी आठ माह की मासूम को तेजाब पिला दिया। मासूम दो दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ती रही, लेकिन आखिर बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कैप्टन चौक लेबर कॉलोनी निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सपना पीहर जाने की जिद कर रही थी। उसने कुछ दिन बाद भेजने की बात कही, जिससे वह नाराज हो गई। आरोप है कि इसी गुस्से में सपना ने अपनी आठ माह की बेटी को करीब आधा गिलास एसिड पिला दिया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: हैवान बनी मां; आठ माह की बच्ची को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम
विज्ञापन
बच्ची की हालत बिगड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत मासूम को लेकर भिवाड़ी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। पिता मोहित का आरोप है कि रास्ते में पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि उसी ने बच्ची को तेजाब पिलाया है।
अलवर मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. चारु गर्ग के अनुसार बच्ची को 18 मई की शाम अस्पताल लाया गया था। एसिड ने उसके शरीर के अंदरूनी अंगों को बुरी तरह जला दिया था। बच्ची की श्वास नली गंभीर रूप से प्रभावित थी और खाने की नली से लगातार खून बह रहा था। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि मासूम जिंदगी की जंग हार गई।
मासूम की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह सन्न रह गया। पिता मोहित ने पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos