सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Rajasthan Crime Man Uses Web Series Tactics to Hold Mother-Child Hostage, 6-State Search Reveals It Was an Ins

Rajasthan: वेब सीरीज देखकर महिला और मासूम को बनाया बंधक, छह राज्यों में तलाश के बाद ‘अपना’ ही निकला लुटेरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

भिवाड़ी की आशियाना तरंग सोसायटी में महिला और बच्चे को बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के पति का सहकर्मी निकला, जिसने वेब सीरीज और फिल्मों से प्रेरणा लेकर पूरी वारदात की साजिश रची थी।

Rajasthan Crime Man Uses Web Series Tactics to Hold Mother-Child Hostage, 6-State Search Reveals It Was an Ins
पति का ही सहकर्मी निकला आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भिवाड़ी के पॉश इलाके स्थित आशियाना तरंग सोसायटी में महिला और उसके मासूम बच्चे को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पेशेवर बदमाश नहीं, बल्कि पीड़िता के पति के साथ काम करने वाला कर्मचारी निकला। आरोपी ने क्राइम वेब सीरीज और फिल्मों से प्रेरणा लेकर पूरी वारदात की योजना बनाई थी।




पहले से जानता था परिवार की दिनचर्या
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले कई बार पीड़ित परिवार के फ्लैट पर आ चुका था। इस दौरान उसने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन और परिवार की दिनचर्या पर नजर रखी। उसे यह भी पता था कि महिला का पति किस समय ड्यूटी पर घर से निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क और छाते से छुपाई पहचान
वारदात वाले दिन आरोपी मास्क, चश्मा और ढीले कपड़े पहनकर सोसायटी पहुंचा। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए उसने छाते का इस्तेमाल किया। पति के घर से निकलते ही वह फ्लैट में घुस गया और महिला व बच्चे को चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी नकदी, सोने के कड़े, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
लूट के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बस में फेंक दिया ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। उसने अलग-अलग रास्तों से भागकर जांच एजेंसियों को भ्रमित करने की कोशिश भी की। शुरुआत में पुलिस को किसी बाहरी गैंग पर शक था, लेकिन तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज ने पूरी कहानी बदल दी।

600 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तारी
भिवाड़ी पुलिस की टीमों ने राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश और तमिलनाडु तक संदिग्धों की जानकारी जुटाई। करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में 3 सीटों राज्यसभा चुनाव का ऐलान: क्या राजनीति एक बार फिर “बाड़ाबंदी” की तरफ बढ़ेगी?

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वेब सीरीज और फिल्मों से पुलिस से बचने और वारदात को अंजाम देने के तरीके सीखे थे। फिलहाल पुलिस उससे अन्य संभावित वारदातों और साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed