सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   young man held hostage in hotel and robbed 1.81 lakh and gold chain Nagaur police solved case

Nagaur: होटल में बंधक बनाकर युवक से हुई थी 1.81 लाख रुपये और सोने की चेन की लूट, पुलिस ने सुलझाया केस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur: जिले के युवक के साथ हुई 1.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में शामिल एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

young man held hostage in hotel and robbed 1.81 lakh and gold chain Nagaur police solved case
आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र में नए साल की पूर्व संध्या पर एक सनसनीखेज धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। यह घटना सोशल मीडिया के दुरुपयोग और संगठित अपराध की ओर इशारा करती है।
Trending Videos


प्रसादी के बहाने युवक को होटल लेकर गई थी महिला
पीड़ित सावर राम गुर्जर ने 1 जनवरी 2026 को कुचेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि लगभग 10 दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक महिला से उनकी चैट शुरू हुई। 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह बुटाटी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मंदिर के बाहर वही महिला मिली और उसे होटल में प्रसादी के बहाने ले गई। रामदेव होटल के कमरे में पहुंचते ही दो युवक अचानक कमरे में घुस आए। उन्होंने टेबल पर कुछ पाउडर रखा, एक ने पिस्टल और दूसरे ने चाकू निकालकर पीड़ित को धमकाया। उन्होंने कहा, अब तुम फंस गए हो, पुलिस बुला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 आरोपी को पहले से जानता था युवक 
मारपीट के बाद उन्होंने 81,000 रुपये नकद, स्कैनर के जरिए भाई द्वारा सूरत से ट्रांसफर किए गए 1 लाख रुपये, 50 ग्राम की सोने की चेन और सैमसंग फोल्ड मोबाइल लूट लिया। कुल मिलाकर 1.81 लाख रुपये की संपत्ति लूटी गई। आरोपियों ने पीड़ित को लगभग 5 घंटे होटल में बंधक बनाए रखा और बाद में मेडता छोड़कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि उनमें से एक गोपी मुंडेल था, जिसे वह पहले से जानता था। महिला ने धोखाधड़ी की नियत से चैट की थी।

पुलिस ने टीम बनाकर किया मामले का खुलासा
पुलिस थाना कुचेरा थानाधिकारी हबीब खान की टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संबंधित बैंक खातों को होल्ड कराया और आरोपियों की तलाश की। जांच में महिला आरोपी मंजू देवी और गोपीराम को दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी के साथ एक नाबालिग बालक भी मौजूद था, जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर बरुन्धन कस्बे में मना दड़ा महोत्सव, 800 साल पुरानी परम्परा निभा रहे ग्रामीण

केस दर्ज
महिला आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया। गोपीराम से पूछताछ जारी है और षड्यंत्र में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली और अपहरण जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed