सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur Crime: 873.76 grams of gold seized, case linked to international smuggling network; Three arrested

Rajasthan Crime: नागौर में 873.76 ग्राम सोना जब्त, अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा मामला; तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur Crime: नागौर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 873.76 ग्राम सोना जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह सोना अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने कस्टम, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को जांच में शामिल कर लिया है।
 

Nagaur Crime: 873.76 grams of gold seized, case linked to international smuggling network; Three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नागौर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 873.76 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया। यह कार्रवाई न केवल जिले बल्कि राज्यस्तर पर तस्करी विरोधी प्रयासों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Trending Videos

 
रात में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया सोना
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 21 अक्तूबर 2025 की रात की है। सदर थाना पुलिस ने जोधपुर रोड स्थित रिंग रोड तिराहा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी में वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों के पास अलग-अलग पैकेटों में सोना मिला। जब सोने के दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई वैध खरीद-बिक्री प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत सोना जब्त कर लिया, जबकि वाहन को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुनखुना क्षेत्र के तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद अयूब (34 वर्ष) पुत्र निजामुदीन, अब्दुल मजीद (32 वर्ष) पुत्र गुलाम मुर्तजा और मोहम्मद युनुस (30 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अली के तौर पर हुई। तीनों आरोपी डीडवाना-कुचामन जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के सूफिया मोहल्ला, शेरानी आबाद के निवासी हैं। पुलिस को संदेह है कि यह सोना अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, क्योंकि न तो कोई बिल मिला और न ही सोने का स्रोत स्पष्ट किया जा सका।
 
संयुक्त जांच के लिए कस्टम और जीएसटी विभाग को सूचना
सोना बरामद होने के तुरंत बाद पुलिस ने कस्टम, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया है। इन एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से आया और किसे सप्लाई किया जाना था। प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि यह सोना सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध रूप से भारत में लाया गया हो सकता है।
 
पुलिस टीम की सतर्कता से मिली सफलता
इस अभियान में एएसपी सुमित कुमार और सीओ रामप्रताप विश्नोई के पर्यवेक्षण में टीम ने पूरी सर्तकता दिखाई। टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल राजूराम (1469), हरीराम (1568) और सुरेश (1800) शामिल थे। एसपी मृदुल कच्छावा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: RAS अफसर ने दिखाई दबंगई तो पेट्रोल पंपकर्मियों ने जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल, इन पर गिरी गाज
 
सोना तस्करी का बढ़ता खतरा
राजस्थान में खासकर सीमावर्ती जिलों में सोना तस्करी तेजी से बढ़ रही है। विदेशी सोने को बिना टैक्स चुकाए लाया जाता है और फिर ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जाता है। इससे न केवल सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान होता है, बल्कि अपराध नेटवर्क भी मजबूत होते हैं। नागौर, जोधपुर और बाड़मेर जैसे जिले अब तस्करों के ट्रांजिट पॉइंट बनते जा रहे हैं।
 
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है और सोने की सप्लाई चैन कहां तक फैली है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और संयुक्त एजेंसियां मिलकर आगे की जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- जैसलमेर बस अग्निकांड: तीन बच्चों को खो चुकी महिला समेत दो और ने जोधपुर में तोड़ा दम, अब तक 26 लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed