सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Rajasthan Nagaur Crime News: Serious questions are being raised after death of farmer in gunpowder bla

Rajasthan Crime: बारूद का ब्लास्ट या सुनियोजित हत्या? शव के उड़े चिथड़े; सिर धड़ से अलग होकर दूर-दूर तक बिखरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Nagaur Crime News: नागौर जिले के भावण्डा थाना क्षेत्र के खोड़वा गांव में एक किसान का अपने ही खेत में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की भयावह हालत ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है।

Rajasthan Nagaur Crime News: Serious questions are being raised after death of farmer in gunpowder bla
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। भावण्डा थाना क्षेत्र के खोड़वा गांव में एक किसान के अपने ही खेत में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय प्रहलाद राम बुगासरा के रूप में हुई है, जो गांव के ही निवासी थे। शव की हालत इतनी भयावह थी कि सिर और एक हाथ पूरी तरह चिथड़े उड़ चुके थे, जबकि मांस के टुकड़े खेत में दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे।
Trending Videos


घटना शनिवार शाम की है। प्रहलाद राम के बड़े भाई जयपाल ने उन्हें दोपहर  खेत में छोड़ा था। मात्र दो घंटे बाद ही ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी कि खेत में कुछ गलत हुआ है। मौके पर पहुंची भावण्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खींवसर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बारूद से ब्लास्ट होने के संकेत मिले
थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बारूद से ब्लास्ट होने के संकेत मिले हैं। प्रहलाद के चेहरे के पास धमाका हुआ लगता है, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। क्षेत्र में लाइमस्टोन (चूना पत्थर) की बड़ी संख्या में खदानें हैं, जहां माइनिंग के लिए बारूद का इस्तेमाल आम है। पुलिस का मानना है कि यह माइनिंग बारूद से जुड़ा मामला हो सकता है।

परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं
हालांकि, परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। बड़े भाई जयपाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है, जिसमें हत्या का शक व्यक्त किया गया है। पुलिस ने इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के एंगल से भी सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में रात का पारा बढ़ा, फिलहाल शीतलहर से राहत

प्रहलाद राम शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। परिवार में पिता और बड़ा भाई भी हैं। वे खेती-किसानी का काम करते थे। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या यह दुर्घटना थी या किसी रंजिश का नतीजा? पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सभी संभावित कोणों से जांच तेज कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी कि यह भयानक ब्लास्ट हादसा था, आत्महत्या या फिर कोई सुनियोजित साजिश। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed